सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, जिले के 37 अस्पतालों में सुविधा

Social Activity BSP

बिलासपुर, 9 मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की पीएम-राहत (PM-RAHAT) योजना जिले में लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती होने के बाद अधिकतम 7 दिनों तक या 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद के गोल्डन ऑवर में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर इलाज से उनकी जान बचाई जा सके। योजना के प्रभावी संचालन के लिए अस्पतालों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है और राज्य स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले के सरकारी और निजी कुल 37 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है, जहां दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत उपचार की सुविधा दी जाएगी।

सरकारी अस्पतालों में
सीएचसी तखतपुर, सीएचसी बिल्हा, सीएचसी मस्तूरी, सीएचसी कोटा, सिम्स बिलासपुर तथा जिला अस्पताल बिलासपुर शामिल हैं।

निजी अस्पतालों में
आरबी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, अंकुर ट्रॉमा केयर नर्सिंग होम, आरोग्य हॉस्पिटल, अर्पा मेडिसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बर्न ट्रॉमा रिसर्च सेंटर, केयर एन क्योर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गजानन स्मृति चिकित्सालय, जन स्वास्थ्य सहयोग, खंडूजा ऑर्थोकेयर एक्सीडेंट हॉस्पिटल, लाल चंदानी हॉस्पिटल एंड एंडोस्कोपी रिसर्च सेंटर, लाइफ केयर हॉस्पिटल, मेडिबोन हॉस्पिटल, मूंदड़ा हॉस्पिटल, न्यू जनता हॉस्पिटल, न्यू वंदना हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, रामकृष्ण हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, शिवांगी हॉस्पिटल, श्री मंगला हॉस्पिटल, श्री श्याम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, श्रीराम केयर हॉस्पिटल, श्री शाह न्यूरो हॉस्पिटल, साइंसेज रिसर्च सेंटर, सुखम आरोग्यालय, यूनिटी हॉस्पिटल तथा यूनिटी स्माइल ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल शामिल हैं।

सीएमएचओ डॉ. गरेवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना होती है तो घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी पंजीकृत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि समय पर उपचार मिल सके और गंभीर परिणामों से बचा जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post